खिजरसराय: डियाय गांव में बंद घर से लाखों की हुई चोरी
महकार थाना क्षेत्र के डियाय गांव में रिटायर्ड शिक्षक मो.समीम के बंद घर से सोमवार की देर रात को चोरों ने 10 हजार नगद राशि जेवर सहित करीब 10 लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली । घटना की जानकारी देते हुए शिक्षक के भतीजा मुजस्सिम ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला जिसके बाद जब घर के अंदर गए तो देखा कि सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है।