पटना ग्रामीण: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- मामले की जांच कर इसे बंद करना चाहिए
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद विपक्ष केंद्र सरकार और बिजनेसमैन गौतम अडानी पर हमलावर है। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर इसे बंद करना चाहिए।