पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित बिहार की काजल रानी ने की मुलाकात
एक अन्ने मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित बिहार की बेटी काजल रानी ने की मुलाकात. पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता में काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गई .दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में काजल रानी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी.