पटना ग्रामीण: पटना हाईकोर्ट के पास फॉर्च्यूनर छोड़ कर भागे लोग: पुलिस ने गाड़ी जब्त की, अब तक कार का मालिक नहीं आया
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटना हाईकोर्ट के पास एक फॉर्च्यूनर को छोड़कर लोग फरार हो गए । 4 अगस्त को गाड़ी हाईकोर्ट के पास एक गैराज में बनने के लिए आई थी। लेकिन, पुलिसकर्मियों को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना गैराज में काम करने वाले लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी थी। इसके बाद गाड़ी को जब्त कर थाने पर लाया गया है।