पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की PC, कहा-बिहार के स्पेशल स्टेटस दर्जा को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन
शनिवार को सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार के स्पेशल स्टेटस के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगा।