पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में प्रतिबंध के बाद भी सौ की स्पीड में घुसी कार,15 अगस्त की कार्यक्रम को लेकर चल रही थी मीटिंग
15 अगस्त के समारोह को लेकर पटना के गांधी मैदान में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद शनिवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब 100 की स्पीड में एक कार गेट पर सुरक्षा के बावजूद अंदर जा घुसी। उस वक्त मैदान में समारोह की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी मीटिंग कर रहे थे। गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने कहा मामले की जांच की जा रही है।