पिपरा: हरिहरगंज और पीपरा प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई
Pipra, Palamu | Feb 3, 2025 हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड में सोमवार को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनायी गयी। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों तथा कई गांवो में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कौवाखोह स्थित नेशनल आईटीआई कॉलेज तथा नेशनल पब्लिक स्कूल में भी हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा हुआ।