कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में कलाकार मुन्ना लोहरा ने सीएम से की मुलाकात, सीएम के हमशक्ल हैं मुन्ना लोहरा
Kanke, Ranchi | Sep 26, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में बीते देर शाम कलाकार मुन्ना लोहरा ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन के हमशक्ल हैं कलाकार मुन्ना लोहरा। इस दौरान कलाकार मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें मैं आपको अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।