कांके: रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या दो पर भारी बैग के साथ एक व्यक्ति को खड़ा देखा। संदेह होने पर जब उसके बैग की जांच करने पर अवैध शराब की 24 बोतल बरामद की गई।