बरियातु: कांके: सती टाड़ टोला में सर्प दंश से किशोरी की तबीयत बिगड़ी, बालूमाथ सीएचसी में हुआ इलाज
बारियातू थाना क्षेत्र के फूलशू पंचायत अंतर्गत लाटु ग्राम के सती टाड़ टोला में सर्प दंश के कारण एक 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ गई l उक्त किशोरी टोला निवासी जय राम उरांव के पुत्री मुनिता कुमारी है l जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार द्वारा इलाज किया गया l