सिहोनिया पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक से अवैध देसी कट्टा और जिंदा राउंड किया बरामद
मुरैना। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहोनिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद किया है। बरामद हथियार और कारतूस की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज (भापुसे) के निर्देशन में जिले में आर्म्स एक्ट से संबंधित अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह दावर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सिहोनिया पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को थाना सिहोनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लक्ष्मी सिंह का पुरा रोड पर उदल के कुआं के पास एक व्यक्ति वारदात करने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने हमराही फोर्स की मदद से पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने हथियार एवं कारतूस जब्त कर विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
इस मामले में थाना सिहोनिया में अपराध क्रमांक 137/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
जब्त सामग्री:
* 315 बोर का अवैध देसी कट्टा
* 01 जिंदा राउंड
* अनुमानित कीमत ₹30,000
सराहनीय योगदान: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिहोनिया उपनिरीक्षक अतुल सिंह परिहार सहित हमराही फोर्स, आरक्षक प्रवीण, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक असगर, आरक्षक राघवेन्द्र, आरक्षक अजय, आरक्षक वीर सिंह एवं आरक्षक धर्मवीर का सराहनीय योगदान रहा।
Morena, Morena | Nov 23, 2026