मुरैना जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
24 नवंबर तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम, करीब 3.12 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य; 2377 टीमें मैदान में तैनात
मुरैना। बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए मुरैना जिले में रविवार, 22 नवंबर से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन जिलेभर में जगह-जगह पोलियो बूथ लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अब 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बूथ पर खुराक लेने से छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में 22 से 24 नवंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा जिला टीकाकरण अधिकारी �
Morena, Morena | Nov 23, 2026