सिहोनिया में बहन को लेने गए मायके पक्ष पर ससुराल वालों ने किया हमला; पिता और दो भाई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सिहोनिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला को लेने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। इस घटना में महिला के पिता और दो भाई घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल राहुल श्रीवास (निवासी बंशीपुरा, मुरार, ग्वालियर) के अनुसार, वह रविवार को अपने पिता सतीश श्रीवास और भाई अंकित के साथ अपनी बहन को लेने सिहोनिया गांव आया था। विवाद की आशंका के चलते उन्होंने पहले सिहोनिया थाने में इसकी सूचना (लिखा-पढ़ी) भी दी थी। इसके बाद जब वे बहन के घर से उसकी दवाई लेने गए, तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।
इस हमले में सतीश श्रीवास, राहुल और अंकित तीनों घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्रा�
Morena, Morena | Nov 23, 2026