मकान की छत भरभरा कर गिरने से दत्तहरा गांव का किसान गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; पीड़ित ने की मुआवजे की मांग
मुरैना / माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दतहरा में एक बड़ा हादसा हो गया। घर के कमरे में अकेले बैठे एक किसान के ऊपर अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे वह मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दतहरा गांव निवासी विक्रम पुत्र शिवनंदन सिंह ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे बताया कि अपने घर के कमरे में अकेले बैठे हुए थे। इसी दौरान मकान की जर्जर छत अचानक तेज आवाज के साथ ढह गई और ईंट-पत्थरों के मलबे के नीचे दब गए।
हादसे की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर घायल किसान को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को द�
Morena, Morena | Nov 23, 2026