बीना: मिशन कंपाउंड में 24 घंटे तक दलदल में फंसी रही गाय, लोगों ने नगर पालिका व गौ सेवा समिति को दी सूचना
Bina, Sagar | Sep 20, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड स्थित मिशन कंपाउंड के दलदल में एक गाय फस गई। करीब 24 घंटे से फंसी गाय को देख स्थानीय लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना नगर पालिका एवं गौ सेवा समिति को दी। गौ सेवा समिति सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।