बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात महिला का शव, जीआरपी ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Sep 19, 2024 जीआरपी को रात में सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 4,5 पर अज्ञात महिला का शब पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक राकेश सेंगर एवं महिला आरक्षक अखिलेश पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को रात में सिविल अस्पताल के मर्चूरी रूम में रखवा दिया, पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो आसपास के थाना क्षेत्र में भेजी है।