बीना: नानक वार्ड में 26 वर्षीय युवक के साथ हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | Sep 20, 2024 26 वर्षीय तरुण नामदेव निवासी नानक के पास बिजनेस करने के लिए फर्जी मैसेज आया था। बिजनेस करने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने ₹200000 अपने खाते में जमा करा लिए । लेकिन जब तक युवक को पता पड़ता तब तक वह ठगी का शिकार हो चुका था, परेशान युवक बीना थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई, वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।