बीना: नरसिंह मंदिर के पास परिणय वाटिका में गरबा महोत्सव की तैयारी शुरू, नवरात्रि में तीन दिन होगा भव्य आयोजन
Bina, Sagar | Sep 19, 2024 गणेश उत्सव के बाद अब लोगों को नवरात्रि का इंतजार है।क्योंकि नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है।जिसमें सैकड़ो की तादाद में बच्चों व महिलाओं के द्वारा गरबा खेला जाता है।जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है।समिति के द्वारा भव्य आयोजन को लेकर परिणय वाटिका में तैयारी की जा रही है।