बीना: बीना थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 19, 2024 24 अगस्त 2023 को महिला घर में अकेली थी और पति बाहर काम से गया था। तभी महिला के देवर ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया, डर के कारण महिला ने पुलिस से शिकायत नहीं की। जिसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ दो दिन पहले बीना थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।