तेंदूखेड़ा: ग्राम सांगा में सामान्य खपत के बावजूद 10 गुना बिजली बिल, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
तेंदूखेडा। ग्राम सांगा में सामान्य बिजली खपत के बावजूद ग्रामीणों को 2,500 से 12,000 रुपए तक के भारी-भरकम बिल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सरपंच नितिन जैन के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मीटरों की जांच कर बिलों में सुधार की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली आपूर्ति भी नियमित नहीं है, इसके बावजूद पिछले दो माह से अचानक बिल