पौड़ी: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने अपनी विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Pauri, Garhwal | May 14, 2025 कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने आज बुधवार को राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, पाबौ और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाली, चोपड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर,कक्षाओं, शिक्षण व्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की पढ़ाई, किताबों की उपलब्धता के निर्देश दिए है।