पौड़ी: जिला अस्पताल पौड़ी में सफल क्लोज़ रिडक्शन सर्जरी हुई, स्थानीय मरीजों को मिला बड़ा लाभ
Pauri, Garhwal | May 14, 2025 जिला अस्पताल पौड़ी में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आगम कांत और उनकी टीम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में एक मरीज की कलाई के फ्रैक्चर का क्लोज़ रिडक्शन सर्जरी के माध्यम से सफल उपचार किया गया। यह प्रक्रिया बिना किसी बड़े चीरे के की गई, जिसमें आधुनिक 'नेलिंग तकनीक' का प्रयोग हुआ।