पौड़ी: शासन के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन पौड़ी ने शहर में संचालित अपंजीकृत मदरसे को किया सील
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 पौड़ी में शासन से जारी निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने मंगलवार को पौड़ी के अंतर्गत संचालित एक मदरसे को सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी रेखा आर्य की अगुआई में शिक्षा विभाग व पुलिस की टीम ने मदरसे में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की. जांच में मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित होते पाया गया।