पौड़ी: डाकघर के समीप खतरा बने पेड़ को हटाने की मांग उठाई कांग्रेस नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 आज मंगलवार को लगभग 6:00 बजे मुख्य डाकघर के समीप सड़क पर डाकघर के परिसर में जर्जर हो चुके तुन के पेड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से बाधित मार्ग को दमकल विभाग की टीम द्वारा खुलवाने के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों की आवाजाही को इस मार्ग पर रोका गया है।