पौड़ी: पशुपालन विभाग ने श्रीनगर से 15 निराश्रित नर गौवंशों को सुरक्षित आश्रय पहुंचाया, ग्राम्य गौ सेवकों को सौंपा
Pauri, Garhwal | May 14, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में ग्राम्य गो सेवक योजना के अंतर्गत गो-संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने हेतु पशुपालन विभाग द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है। पशुपालन विभाग द्वारा नगर निगम श्रीनगर के सहयोग से शहर में आवारा घूम रहे 15 निराश्रित नर गौवंशों को एकत्रित किया गया। इन सभी गौवंशों की विधिवत टैगिंग की गयी।