पौड़ी: लक्ष्मणझूला पुलिस ने 30 ग्राम चरस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Pauri, Garhwal | May 14, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।