◆◆ *जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण, बेहतर देखभाल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश*
छपरा, 27 जून 2026
◆ सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, छपरा द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल तथा समग्र प्रबंधन का जायजा लिया।
◆ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थान में रह रहे प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा एवं मानसिक विकास से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
◆ उन्होंने संस्थान के अभिलेखों एवं संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आवश्यक रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#adoptioncenter
#inspection
#DM
#saran
Social Welfare Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 27, 2026