स्व-सहायता समूह से जुड़कर श्रीमती अंगूरी अहिरवार की बढ़ी आय
---
ग्राम बूदौर निवासी श्रीमती अंगूरी अहिरवार ने आजीविका मिशन से जुड़कर अपने जीवन को सवांरा है। श्रीमती अंगूरी अहिरवार की कहानी ग्रामीण महिला के आत्मविश्वास, समूह की सामूहिक शक्ति और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की मिसाल प्रस्तुत करती है।
श्रीमती अंगूरी अहिरवार ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा था। उन्होंने स्व-सहायता समूह का गठन किया। समूह का गठन होने के पश्चात सीसीएल और सीआईएफ राशि प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया गया। इसके लिये श्रीमती अंगूरी अहिरवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh