जहानाबाद: शुक्रवार को डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया जनता दरबार
बिहार सरकार ने निर्देशानुसार सोमवार के बाद अब शुक्रवार को भी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनता दरबार में डीएम ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जमीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड और बिजली से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। फरियादियों को निष्पक्ष जांच और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।