लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के जयनगर लाली पहाड़ी में चोरी के बाद संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
लखीसराय नगर परिषद के वार्ड नंबर 33 जयनगर लाली पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की लगातार हो रही घटना से मोहल्ले के लोग दहशत में है. ग्रामीणों ने बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात 1:30 बजे एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पाए जाने के बाद चोर होने की आशंका में उसे पकड़कर कवैया थाना की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक अभी मामले की जांच चल रही है.