भोजपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में करीब 25 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
घटना का विवरण :-
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 08.09.2026 को MANAS National Narcotics Helpline के माध्यम से आरा नगर थाना को अवैध मादक पदार्थ की सूचना प्राप्त हुई और चरपोखरी थाना पुलिस को गड़हनी बाजार स्थित एक दुकान में चोरी-छिपे गांजा बिक्री का गुप्त सूचना प्राप्त हुई।
भोजपुर पुलिस की कार्रवाई :-
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गणेश कुमार उर्फ खटाई, पिता- स्व० शिवनाथ, साकिन- शिवगंज, शीतल टोला, आरा नगर, जिला- भोजपुर के घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से करीब 25 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त करते हुए मामले में संलिप्त गणेश कुमार उर्फ खटाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
विशेष छापेमारी टीम द्वारा चरपोखरी थाना क्षेत्र के सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मो. बसीर उर्फ मंगल मियां की दुकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान से 63.24 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। मामले में संलिप्त अभियुक्त मो. बसीर उर्फ मंगल मियां, पिता- मंगरू सिद्दीकी, साकिन- गड़हनी, थाना-
चरपोखरी, जिला- भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में आरा नगर थाना कांड संख्या- 616/26, दिनांक 08.09.2026 धारा-20(b)(ii)(c)/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2026