Public App Logo
Profile Picture

Reporter Neha Gupta

@nehacool604
2318Followers
7Following
शहर में प्रवेश करते ही जर्जर सड़क करेंगे आपका स्वागत
शारदीय नवरात्र यानी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है और इस महापर्व में चंद दिन शेष रह गए हैं वहीं इसको लेकर मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण जोर-जोर से चल रहा है, भोजपुर जिले के कर्मन टोला में एक से बढ़कर एक मां दुर्गा एवं देवी देवताओं की मूर्ति का निर्माण किया जा रहा
आरा के नगर थाना क्षेत्र में गौसगंज के पास पुलिस को मिली सफलता
सोन नदी के तरेगना टोंक पर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की बड़ी छापेमारी !

पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देश के आलोक में दिनांक 02.10.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, सदर, भोजपुर के नेतृत्व में पटना जिला के बिहटा एवं भोजपुर जिला के चांदी थाना अंतर्गत सोन नदी स्थित तरेगना टोंक पर बड़े पैमाने पर चुलाई जा रही अवैध महुआ शराब के विरुद्ध संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
राज्य स्तरीय सहयोग शिविर को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

आरा, 

 भोजपुर DM मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, भोजपुर में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में राजस्व विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं कल्याण विभाग तथा सोन नहर विभाग से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि सहयोग शिविर के तहत कुल 226 परिवाद प्राप्त हुए हैं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल ठीक करो शिक्षा सुधारों अभियान के तहत भाकपा माले, आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्यों ने की प्रेस वार्ता, 5 अक्टूबर को सड़क पर लगेगा स्कूल
घरेलू विवाद को लेकर पत्नी ने पति को पीट डाला.                   शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में शनिवार की दोपहर घरेलू विवाद को लेकर पत्नी ने पति को पीट डाला।
आरा,भोजपुर
 श्रीनगर भकुरा में विद्यालय को छत भरभरा कर गीरा,आइसा,RYA और माले की संयुक्त टीम जांच में पहुंची
--
आरा मुफ्फसिल प्रखंड के श्रीनगर भकुरा में स्थित इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय का छत अचानक से भरभरा कर गिर गया,गलीमत रही की किसी की हताहत नहीं हुई वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी 
इस घटना को जानकारी मिलते ही छात्र संगठन आइसा, RYA और माले की संयुक्त टीम घटना की जांच करने पहुंची!
जांच के दौरान पाया गया कि विद्यालय सुचारु रूप से चल रहा तब ही अचानक से छत के टुकड़े गिरने लगे आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया तब ही पूरी छत भरभरा के गिर गई!
इस घटना के बाद जांच दल में माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य और लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा आरोप लगाया कि इस सरकार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है भोजपुर सहित राज्य भर के स्कूलों की हालत खराब है पर सरकार हवाबाज़ी करने में मशगूल है! 
वही टीम में शामिल अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि हमारी आइसा RYA की टीम एक हफ्ते पहले ही जांच कर विद्यालय प्रधान को सूचित कर चेताया था कि स्कूल की छत कभी भी गिर सकती है और बड़ी हताहत हो सकती है फिर भी विद्यालय प्रधान और इसके जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई नहीं किया,ये तो गलीमत रहा कि कोई बच्चा या शिक्षक की कोई हताहत नहीं हुई,जिस रूम की छत गिरी है वह महज पांच सात साल पहले ही बनाई गई थी 
यह सीधा तौर पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है 
जांच दल के द्वारा मांग की गई कि जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए और जवाबदेह व्यक्ति पर कार्रवाई किया जाए 
वही जांच दल में अन्य नेताओं ने कहा कि देशव्यापी स्कूल जांच अभियान चल रहा है भोजपुर के दर्जनों स्कूलों की जांच की जा चुकी लगभग सभी स्कूलों में कमियां और खामियां निकल रही है,कही रूम की कमी है तो कही शिक्षक की,कही शौचालय नहीं है तो कही खेल मैदान और स्कूल तक पहुंचने की सड़क नहीं है।
जांच दल की सदस्यों द्वारा कहा गया कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिहार सहित देश भर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा
इस जांच दल में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव सहित शिवप्रकाश रंजन,ऐपवा नेत्री संगीता सिंह, RYA जिला सचिव निरंजन केशरी, जिला अध्यक्ष विशाल कुमार,आरा विधानसभा प्रभारी विजय ओझा,आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद,जिला अध्यक्ष विकास कुमार अइसा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार,अनूप कुमार,साहिल अरोड़ा,विवेक यादव,अखिलेश गुप्ता,अमित यादव,धनोज यादव,सुमित कुमार,सागर पासवान,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे!
दुर्गा पूजा और त्योहारों को लेकर भोजपुर एसपी के निर्देश पर भोजपुरी के विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक आयोजन की गई
🙏🙏🙏🙏🙏 @topfans
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर की बड़ी उपलब्धि, एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार।
Ara Shahar jaam Jail Road shivganj Durga Mandir ke pass ambulance bhi fansa
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री का चोरी गया मोबाइल बरामद, दो आरोपी पकड़े गए
आरा। यात्री सुरक्षा एवं यात्री अपराध की रोकथाम हेतु आरपीएफ आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं जीआरपी थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त टीम द्वारा आरा रेलवे जंक्शन पर यात्री का चोरी किए गए मोबाइल बरामद करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया।
घटना आरा रेलवे जंक्शन के मुख्य पोर्टिको की है, जहां शिकायतकर्ता कुश कुमार, निवासी ग्राम मिर्चइया टोला, दौलतगंज, थाना भगवान बाजार, जिला सारण अपनी ट्रेन के इंतजार में सो रहा था। इसी दौरान उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर एक व्यक्ति भागने लगा। नींद खुलने पर शिकायतकर्ता ने आरोपी को मोबाइल लेकर भागते हुए देखा तथा उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।
सूचना प्राप्त होने पर RPF एवं GRP की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ CCTV फुटेज की जांच की गई। फुटेज में आरोपी को मोबाइल लेकर भागते हुए देखा गया तथा शिकायतकर्ता द्वारा उसकी पहचान की गई। इसके बाद आरा रेलवे जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सघन गश्त एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या-03, पूर्वी न्यू FOB के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान सुनील शर्मा, निवासी वार्ड नं.-44, गोधना रोड, पावरगंज, थाना नवादा, जिला भोजपुर एवं संतोष सिंह, निवासी वार्ड नं.-05, दरियापुर, थाना उदवंतनगर, जिला भोजपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान संतोष सिंह के पास से शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए विवरण के अनुरूप iQOO कंपनी का डार्क ग्रे रंग का मोबाइल फोन, चालू एवं लॉक्ड अवस्था में, दो सिम सहित बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों द्वारा मोबाइल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा सुनील शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने ही सोते वक्त व्यक्ति के जेब से मोबाइल चोरी किया था और उसके उपरांत वह भाग गया था और चोरित मोबाइल को उसने संतोष सिंह को बेचने वास्ते दिया था।
बरामद मोबाइल को विधिवत जप्त कर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जल जमाव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा सड़क पर आगजनी एवं सड़क जाम
आरा पिछले कई महीनो से सड़क पर हुए जल जमाव के कारण लोगों की हो रही परेशानी से निजात नहीं मिलने से नाराज लोगों के आक्रोश का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी, पूरा मामला भोजपुर जिले के आरा शहर के वार्ड नंबर 43 एवं 44 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जहां की मुख्य सड़क से अंदर जाने वाले रोड पर नाली का निर्माण नहीं होने के कारण हुए जल जमाव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
।आय से अधिक संपत्ति के आरोप में अवर पर्वतन निरिक्षक परिवहन विभाग के ठिकानों पर EOU की दबिश

आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप
विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर एनसीसी कैडेट्स और समाजसेवियों ने निकाली आरा शहर में प्रभात फेरी
चार दिनों से  चली आ रही आरा सदर अस्पताल में भाषा के तत्वाधान में डॉक्टरों कीहड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई।
आरा सदर अस्पताल में चौथे दिन भी डॉक्टरों का हड़ताल जारी ,ओपीडी बंद है ...इमरजेंसी में सेवा जारी
दिनांक 27 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा धोबहा थाना अंतर्गत मैनपुरा गांव में घटित गोलीबारी की घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस क्रम में अनुसंधानकर्ता को मामले के अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष, धोबहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
*.आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की चौथे दिन सोमवार को भी हड़ताल जारी  हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा चरमराई, मरीज परेशान,बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA)  के राज्यव्यापी आह्वान पर की गई है हड़ताल,इमरजेंसी में डॉक्टरों की सुविधाहै
धोबहा थाना अंतर्गत मैनपुरा गांव में घटित गोलीबारी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम (सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01) का बाइट.....
आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तीसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल जारी  हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा चरमराई, मरीज परेशान,बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA)  के राज्यव्यापी आह्वान पर की गई है हड़ताल
आरा सदर अस्पताल में दूसरे दिन भी डॉक्टर का हड़ताल जारी है
Video Statement by CPI(ML) Liberation General Secretary Com. Dipankar Bhattacharya After Being Detained by Delhi Police During a Citizens’ Protest at Jantar Mantar Demanding the Arrest of CEC Gyanesh Kumar Over Vote Chori.
सड़क हादसे में चरपोखरी प्रखंड के कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक जख्मी आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती डॉक्टर के हड़ताल से इलाज में हुई देरी