बड़हरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं समाजसेवी सोनाली सिंह: पीपरपांती व सरैया में सूखा राहत सामग्री का किया वितरण, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर साधा निशाना
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थिति विकराल बनी हुई है। इसी क्रम में समाजसेवी सोनाली सिंह ने बाढ़ प्रभावित पीपरपांती और सरैया क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कटाव से बेघर हुए तथा जलजमाव से घिरे परिवारों के बीच सूखा राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया।
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2026