स्लग। बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे भाजपा चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष बाटी दवाएं,
एंकर। गंगा का जलस्तर भोजपुर जिले में अभी स्थिर है. कई लोग बांध पर शरण लिए हुए हैं। जहां एक तरफ जिला प्रशासन को राहत सामग्री देने का काम कर रही है । वहीं दूसरी तरफ बुधवार को भाजपा चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष डॉक्टर के एन सिन्हा आरा शहर के मझोवा उजियार टोला सहित कई इलाकों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को निशुल्क दवा का वितरण किया। काफी संख्या में और अन्य रोगों से संबंधित दवा को लिया. जिला अध्यक्ष डॉक्टर केएन सिन्हा ने बताया कि जहां एक तरफ बिहार सरकार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है वही मैं भी पीड़ितों पीड़ितों के बीच लगातार जाकर दवा निशुल्क बांटने का काम कर रहा हूं और संस्थाओं को भी आगे आने की जरूरत है.
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2026