जयसिंहनगर: पोंड़ी निवासी एक व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी निवासी एक व्यक्ति के लापता होने का मामला बुधवार को दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता व्यक्ति के परिजन रामकुमार अहिरवार ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके रिश्तेदार इंद्रभान अहिरवार पोंड़ी जो कि घर से बिन बताये कहीं चला गया है।