जयसिंहनगर: सीधी बस स्टैंड में सेफ क्लिक अभियान के तहत पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड सीधी में मंगलवार की शाम 4 बजे लगभग पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस ने सेफ क्लिक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।