जयसिंहनगर: लपरी में बसंत पंचमी मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत लपरी में बसन्त पंचमी के अवसर पर सोमवार की दोपहर 12 बजे लगभग मेले लगा, जहां मेले का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया। वहीं मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।