जयसिंहनगर: नगर के बस स्टैंड पर जनपद पंचायत CEO की उपस्थिति में शोक सभा का हुआ आयोजन, रोजगार सहायक को दी गई श्रद्धांजलि
जिले के जयसिंहनगर में स्थित बस स्टैंड में मंगलवार की शाम 5 बजे लगभग मोहनी के रोजगार सहायक अनूप मिश्रा के निधन पर जनपद पंचायत जयसिंहनगर सीईओ अशोक मरावी की उपस्थिति में शोक सभा आयोजित किया गया। शोक सभा में नगर के गणमान्य नागरिक सहित जनपद सीईओ द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।