जयसिंहनगर: 'सेफ क्लिक' अभियान के तहत लपरी मेले में पुलिस ने लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत लपरी मेले में सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस ने सेफ क्लिक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।