जयसिंहनगर: बस स्टैंड मार्ग पर अव्यवस्थित वाहनों से लगा जाम, राहगीर परेशान
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड मार्ग में अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे करीब जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि वाहन चालकों के द्वारा अपने वाहन मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दुकानों पर चले जाते है, जिसके वजह से जाम नगर में कहीं न कहीं प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित होती है।