आरोन: आरोन में संनकादिक आश्रम के महंत ओमकार दास जी महाराज का दो दिन पूर्व हुआ था निधन, राम जानकी मंदिर पर हुई श्रद्धांजलि सभा
Aron, Guna | Jun 18, 2024 आरोन में रामानंदी संत संप्रदाय के सात अखाड़े में प्रमुख श्रीसंनकादिक अखाड़े के महंत ओमकार दास महाराज का दो दिन पूर्व साकेत गमन निधन हुआ था। साधु संतों ने संनकादिक अखाड़े के मुख्यालय आरोन में राम जानकी मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर महंत ओमकार दास महाराज को श्रद्धांजलि दी। उनका साधु जीवन, संत सेवा, आश्रम मंदिरों के संस्मरणों को साझा किया।