आरोन: मुंडरा गांव में दिवाल उठाने को लेकर दो पड़ोसियों में हुई मारपीट, एक पक्ष की शिकायत पर आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jun 15, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के मुंडरा गांव में दीवाल उठाने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई एक पक्ष के फरियादी धर्मेंद्र प्रजापति ने पुलिस को बताया मैं और मेरा भाई अपनी जगह में दीवाल उठा रहे है। पड़ोसी ने लड़की की शादी का हवाला देकर दीवाल उठाने से रोका। विरोध करने पर बीते रोज मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।