आरोन: ग्राम पंचायत वृंदावन में जल गंगा संवर्धन अभियान कितने तालाब की कराई गई मरम्मत, आरोन नगर में छतरी मंदिर पर की साफ सफाई
Aron, Guna | Jun 15, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। 15 जून को जनपद पंचायत आरोन सीईओ मोनिका झरिया ने बताया, ग्राम पंचायत वृंदावन में तालाब की साफ सफाई कर मरम्मत कार्य एवं संरक्षण कराया जा रहा है। नगर परिषद आरोन सीएमओ दिनेश सोनी ने बताया, अभियान के तहत नगर के छतरी मंदिर पर साफ सफाई गई। परिसर को सुरक्षित और संरक्षित किया गया।