आरोन: कुम्हार मोहल्ला आरोन में एक युवक से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर मामला किया दर्ज
Aron, Guna | Jun 17, 2024 आरोन नगर की कुमार मोहल्ला निवासी फरियादी अंतिम प्रजापति की शिकायत पर एक शख्स पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। फरियादी ने पुलिस को बताया, बीते रोज घर के बाहर खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश पर एक शख्स ने मारपीट कर दी। बचाव करने आए माता-पिता और भाभी के साथ भी मारपीट के आरोप लगाए। आरोन थाना पुलिस ने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।