आरोन: आरोन में पौधारोपण के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति ने स्थान किए चयनित, एसडीएम को ज्ञापन देकर पौधे उपलब्ध कराने की मांग
Aron, Guna | Jun 16, 2024 आरोन नगर एवं आसपास के इलाके में पौधा रोपण करने पर्यावरण संरक्षण समिति आरोन ने एसडीएम आरोन को ज्ञापन दिया है। समिति के लोगों ने बताया, पौधारोपण के लिए अलग-अलग स्थान का चयन कर लिया है। पर्यावरण संरक्षण समिति ने आरोन एसडीएम को ज्ञापन देकर पौधा रोपण एवं वृक्षारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराने की मांग की है।