आरोन: बमुरिया तलाव पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम दिन आधिकारी कर्मचारियो और जनप्रतिनिधियो ने श्रमदान कर किया गया पौधारोपण
Aron, Guna | Jun 16, 2024 आरोन तहसील मुख्यालय पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अंतिम दिन आधिकारी कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर पौधारोपण किया। आरोन तहसीलदार रुचि अग्रवाल और नगर परिषद सीएमओ दिनेश सोनी ने 16 जून को बताया, नगर के बमुरिया तालाब पर श्रमदान कर गहरीकरण कराया गया। तालाब के आसपास पौधा रोपण कर संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।