सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के तेलिया वीर तिलई बाजार में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, कई लोग हुए घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र तेलिया वीर तिलई निवासिनी माया देवी पत्नी छोटेलाल का मकान बना हुआ है । शनिवार की शाम उसी मकान में मिट्टी डाल रही थी । आरोप है कि उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग एक राय होकर हाथ में कुल्हाड़ी व लाठी डंडा लेकर पीड़िता व उनके घर वालों पर हमला कर दिए। जिससे कई लोगों के सर फट गए और कई लोगों के हाथ में गंभीर व अंदरूनी चोटे आई।