नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बिजली बिल सुधार एवं अन्य समस्याओं को लेकर शिविर का आयोजन।
नावकोठी प्रखंड के विमर्श कक्ष में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग के द्वारा विभिन्न समस्याओं और बिल सुधार को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मात्र तीन आवेदकों ने आवेदन दिए। इसमें हसनपुर बागर, सिसौनी कोठी तथा नावकोठी के उपभोक्ताओं ने बिजली बिल सुधार तथा कृषि फीडर हेतु नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया। मौके पर जेई सहित अन्य मौजूद थे।