नावकोठी: नावकोठी पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, आंगनबाड़ी सेविकाओं व अन्य ने रैली निकालकर किया जागरूक
नावकोठी पंचायत में आंगनवाड़ी सेविकाओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। इसका नेतृत्व महिला पर्यवेक्षिका सिंकी कुमारी ने की। पोषक क्षेत्र के महिलाओं के साथ आकर्षक रंगोली का निर्माण कर मतदान के महत्व को बताया गया। पहले मतदान फिर जलपान,वोट हमारा है अनमोल नहीं लेंगे कोई मोल, आदि स्लोगन लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण कर वोट के लिए जागरूक किया।