नावकोठी: अपग्रेड मिडल स्कूल पूर्वी डफरपुर में नवगठित बाल संसद के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित
नावकोठी प्रखंड के अपग्रेड मिडल स्कूल पूर्वी डफरपुर में नव चयनित बाल संसद के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन कुमार ने बच्चों को पद और गरिमा का बोध कराया और उन्होंने कहा कि संसद की समझ विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर चयन किया गया। इसमें बाल संसद के प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों का चयन हुआ।